श्रीराम कथा के भव्य आयोजन के बीच अभिनंदन ग्रंथ का विमोचन

श्रीराम कथा के भव्य आयोजन के बीच अभिनंदन ग्रंथ का विमोचन
प्रतापगढ़ (उ. प्र.): डाॅ वाई एस पाण्डेय के निज आवास गौरामाफी, प्रतापगढ़ उ.प्र. पर हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में 07 अक्टूबर'2026 को श्री रामकथा का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य कथावाचक आदरणीय विद्यार्थी जी रहे।
इसी शुभ अवसर पर चार विभूतियों का अभिनंदन डॉ. यमुना शंकर पाण्डेय "प्रकाश" जी द्वारा किया गया, जिनमें से प्रथम व्यास पीठासीन विद्यार्थी जी को "साहित्य वाचस्पति" और श्री ज्ञान चंद्र मिश्र पूर्व प्राचार्य इंटर कॉलेज ऐलाही को "प्राज्ञ शिरोमणि" और पूर्व प्राचार्य श्री श्याम शंकर त्रिपाठी को "विद्वत शिरोमणि" तथा डॉ. ओम प्रकाश मिश्र "मधुब्रत" सेवानिवृत्त स्नातकोत्तर शिक्षक (हिंदी) पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय को साहित्यिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में महनीय कार्यों एवं उपलब्धियों के लिए "साहित्य महर्षि" से सम्मानित किया गया। सम्मान देते हुए चारों विभूतियों को डाॅ. यमुना शंकर पाण्डेय 'प्रकाश" के आह्वान पर सम्मानित विशिष्ट व्यक्तित्व आचार्य बद्री नारायण मिश्र पूर्व प्राचार्य संस्कृत महाविद्यालय गौरामाफी ने चारों विभूतियों को अंग वस्त्र प्रदान करते हुए साल ओढ़ाकर माल्यार्पण करके मानद सम्मान पत्र प्रदान किया।
   इसके उपरांत इसी अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रशांत पाण्डेय गौरामाफी ने भी चारों विभूतियों का स्वागत माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर किया, यह उनकी विशिष्ट सम्मान करने की सहज प्रवृत्ति एवं सामाजिक सेवा का परिचायक है।
इसी अवसर पर डॉ इंद्रजीत पाण्डेय ने डाक्टरों की टीम को सम्मानित किया , जिसमें सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र बदलापुर के अधीक्षक डॉ अरविन्द कुमार पाण्डेय समेत अनेकानेक चिकित्सा विभाग से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। 
   
    इसी क्रम में वर्ल्ड गोल्ड मेडलिस्ट, लाइफ टाइम एचीवर अंतरराष्ट्रीय लब्धप्रतिष्ठित विद्वान डाॅ० यमुना शंकर पाण्डेय जी ने सम्मानित विद्वानों की टीम के साथ डॉ ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत के अभिनंदन ग्रंथ का विमोचन भी किया। विमोचनकर्ता टीम में डाॅ. यमुना शंकर पाण्डेय के साथ साथ कथा व्यास आदरणीय विद्यार्थी जी, वरिष्ठ कवि पंडित रामजी मिश्र चित्रकार जी, कवि राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय "गड़बड़ प्रतापगढ़ी" विशिष्ट अतिथि आचार्य बद्री नारायण मिश्र जी ,श्री श्याम शंकर त्रिपाठी जी , श्री ज्ञान चंद्र मिश्र जी एवं आदरणीय पाठक जी समेत अनेकानेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता दी।
इस अवसर पर सुदूर कई जनपदों से लोग पधारे हुए थे। साथ ही आसपास के संभ्रांत गणमान्य लोग साक्षी भाव से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृष्ण कुमार पाण्डेय चिकित्सा अधिकारी जौनपुर ने किया। अभ्यागत अतिथियों का स्वागत सत्कार डॉ बृजेश कुमार पाण्डेय जिला पुस्तकालयाध्यक्ष जौनपुर ने किया।
कथा में सुदूर जौनपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर वाराणसी प्रयागराज और चंदौली जनपद से भी अनेक गणमान्य लोग पधारे हुए थे।
डॉ यमुना शंकर पाण्डेय परिवार ने सभी का यथोचित सम्मान एवं स्वागत सत्कार किया। घर में आये अतिथियों का स्वागत सम्मान डॉ यमुना शंकर पाण्डेय की धर्मपत्नी पूर्व प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुरेन्द्र कुमारी पाण्डेय जी ने पूरी तन्मयता से किया।
इस कार्यक्रम में जिनकी सक्रिय भूमिका रही वे हैं श्री काशी प्रसाद पाण्डेय, आचार्य रत्नाकर पाण्डेय जी और सभी पाण्डेय परिवार।
ग्राम प्रधान गौरामाफी तथा पूर्व प्रधान श्री श्याम शंकर पाण्डेय जी, श्री राम फेर यादव जी और सम्मानित व्यक्तित्व श्री कन्हैयालाल निगम तथा सत्य नारायण मिश्र एवं कृष्णा उपाध्याय तथा डॉ इन्द्र जीत पाण्डेय और गौरामाफी एवं ऐलाही के मिश्र परिवार तथा पाण्डेय परिवार पूरे पूरे ग्राम के लोग कथा में उपस्थित रहे । पूर्व प्राचार्य संस्कृत महाविद्यालय ढ़खवा आचार्य राम नयन उपाध्याय और पूर्व प्रवक्ता श्री देवी शंकर पाण्डेय सैफाबाद इंटर कालेज और श्री पाठक जी ग्राम कोपा तथा अनेकानेक ऐसे भी लोग उपस्थित रहे यहां सभी का नामोल्लेख कर पाना मुश्किल है। एक वाक्य में कहें तो यह कि आसपास के तीन जनपदों के सम्मानित एवं संभ्रांत लोग कथा में उपस्थित रहे।
कथा का समापन देर तक चलता रहा । लोग मंत्रमुग्ध होकर कथा श्रवण एवं संकीर्तन में संलग्न रहे। कथा के बाद आरती एवं प्रसाद वितरण एवं जलपान के बाद लोग अपने अपने घर प्रस्थान किए।









Comments

Popular posts from this blog

साहित्य ने दिलाई पहचान 'कलम की मुस्कान' - लतेलिन 'लता' प्रधान

देहदानी कवि यमराज मित्र सुधीर श्रीवास्तव को बोधगया में 'अतरराष्ट्रीय सम्मान'

माघ मेला शिविर में संत समागम