दीवाली की दीप शिखाएं
चौपाई छंद - दीवाली की दीप शिखाएं
जलती हैं नित दीपशिखायें।
बढ़ जातीं सबकी आशाएँ।।
रखें सजाकर सुंदर सपना।
कल होगा सबका ही अपना।।
मन में कुंठित भाव न लाना।
श्रद्धा दीपक भाव जलाना।।
मानो यही ईश है कहना।
भाईचारा सुंदर गहना।।
सबके हित की बातें होंगी।
रोगमुक्त होंगे सब रोगी।।
प्रेम-प्यार सद्भाव बढ़ेगा।
जन-मानस मिल साथ चलेगा।।
दीवाली हम सभी मनाएँ।
भेद-भाव को दूर भगाएँ।।
अब सबकी ऐसी आशाएँ।
चलो खुशी के दीप जलाएँ।।
सुधीर श्रीवास्तव
Comments
Post a Comment